Kheti Badi

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और बारिश का कहर

Haryana Darshan: पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड से बुरा हाल है। उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों के मैदानी भागों में ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में पाला का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज और कल यानी 27 और 28 दिसंबर को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि साल की शुरुआत रिकॉर्ड कड़ाके की ठंड से होगी, जिसमें बारिश का भी योगदान रहेगा।

🌧️ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दो दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। 27 और 28 दिसंबर को तेज हवाओं यानी तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से देश की राजधानी में शीतलहर भी चल सकती है। बारिश के बाद आसमान साफ होते ही घना कोहरा पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लेगा। साल के अंत में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

तारीखसंभावित मौसम
27 दिसंबरतेज हवाएं और बारिश
28 दिसंबरबारिश और शीतलहर
29 दिसंबरघना कोहरा

❄️ पिछले 24 घंटों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब के हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम अधिकतर शुष्क रहा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भीषण शीतलहर की स्थिति रही और पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

🌨️ देश के बाकी राज्यों का हाल

उत्तर पश्चिमी राज्य राजस्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में है। आज बारिश होने की भी संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में शीत दिवस भी दर्ज किया गया। पंजाब से लेकर पश्चिम बंगाल तक के राज्यों में प्रचंड ठंड से लोगों का बुरा हाल है। हालांकि, दक्षिणी बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो पूरे बिहार में ठंड से हाल बुरा है। झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश के बाद कंपकपाने वाली ठंड और भी बढ़ गई है। उत्तर पूर्वी राज्यों में शीतलहर का दौर चल रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की वजह से पाला का अलर्ट है।

🚜 बारिश का प्रभाव

मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट और पहाड़ों पर हो रही तेज बर्फबारी के साथ-साथ वहां से चलने वाली पछुआ हवाएं एक साथ मैदानी इलाकों में ठंड का अटैक कर रही हैं। इन तीनों फैक्टर की वजह से मैदानी इलाकों में पारा और भी गिरेगा, ठंड और भी बढ़ेगी, लोगों का जीना और भी मुश्किल हो जाएगा। साथ ही शीतलहर भी चलने की संभावना रहेगी। हालांकि, इस मौसम में बारिश किसानों के लिए सही मानी जाती है क्योंकि यह फसलों के पैदावार बढ़ाने में काफी मदद करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button