Rashifal

Aaj ka RaashiFal 21 November: आज इन राशि जातकों का खुशियों से भरा दिन रहेगा

Aaj ka RaashiFal 21 November: आज का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों और चुनौतियों से भरा रहेगा। कुछ राशियों के लिए यह दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, वहीं कुछ को व्यापार के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानें कि आपके लिए क्या खास है।

मेष ♈

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक और मानसिक पीड़ा से आप परेशान रह सकते हैं। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। नया काम शुरू करने से बचें।

वृषभ ♉

आज के दिन आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार में विरोधियों से हानि हो सकती है।

मिथुन ♊

आज आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से दूर रहें। व्यापार में अपने पार्टनर से वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपने लोगों से प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा।

कर्क ♋

व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नया काम शुरू न करें।

सिंह ♌

आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिल सकते हैं। उनका मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कन्या ♍

आज का दिन अच्छा रहेगा। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नए कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला ♎

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर न जाएं। बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने सहयोगी के कारण नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक ♏

स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव रहेगा। लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। विवाद से बचें।

धनु ♐

आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

मकर ♑

बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार में मतभेद हो सकता है। व्यापार में धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी।

कुंभ ♒

आज का दिन स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन ♓

कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। किसी परिचित से नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नया काम मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button